मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहकारिता विभाग ने रबी फसलों के लिए फसल सहायता राशि देने के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। इसको लेकर विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रमंडलीय आयुक्त के अलावा डीएम, जिला कृषि अधिकारी और जिला सहकारिता अधिकारी को पत्र लिखा है। इसके अनुसार अधिकारी किसानों से आवेदन लेकर योग्य पंचायतों और लाभुक किसान का चयन 30 जून तक कर लेंगे। इसके बाद विभागीय स्तर से उनका सत्यापन करते हुए 31 जुलाई तक सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करना होगा। पत्र के अनुसार जिले में गेहूं, रबी मक्का और टमाटर के लिए 28 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा चना, मसूर, अरहर और गोभी के लिए किसान 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अधिकारी अपने स्तर से 15 जून तक योग्य ग्राम पंचायतों और 30 जून तक उन पंचायतों के योग्य लाभुकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.