रबी फसल के बीज के लिए बुकिंग शुरू, किसान 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- शाहजहांपुर। कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए अनुदान पर बीज और निःशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दलहन चना, मटर, मसूर तथा तिलहन राई, सरसों और अलसी के लिए बुकिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इनकी ई-लॉटरी 11 सितंबर को होगी। गेहूं और जौ के लिए बुकिंग 30 सितंबर तक तथा ई-लॉटरी एक अक्टूबर को होगी। किसान नजदीकी कृषि कार्यालय या बीज भंडार पर भी बुकिंग करा सकते हैं। विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से बुकिंग कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.