मुंगेर, जनवरी 29 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। आत्मा बांका द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को ई-किसान भवन, हवेली खड़गपुर के सभागार में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय रबी फसलों में कीट प्रबंधन रहा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान, उनसे होने वाले नुकसान तथा सीमित संसाधनों में फसलों की सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री अशोक कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से कीट प्रबंधन की विधियों को समझाया और किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। मौके पर उपस्थित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, हवेली खड़गपुर ने कहा कि वर्तमान समय में फसलों में कीट प्रबंधन अत्यंत आवश्यक हो गया है। इससे न केवल किसान अपनी फसलों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.