रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ
औरैया, जुलाई 8 -- रबी सीजन 2026-27 के लिए कृषि विभाग ने अनुदान पर बीज वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। जनपद के पंजीकृत किसान गेहूं, जौ, तोरिया, दलहनी और तिलहनी फसलों के बीज अनुदान पर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं चयनित किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन के लिए उपलब्ध होने वाले बीज सभी विकासखंडों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत किसान निर्धारित मूल्य जमा कर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा चयनित किसान आधार कार्ड के साथ पीओएस मशीन पर सत्यापन कर नि:शुल्क मिनीकिट भी प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा दलहनी फसलों का बीज उन्होंने बताया कि किसान स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से कृषि विभाग के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.