रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की बुकिंग शुरू, 30 तक गेहूं का मौका
बलरामपुर, सितम्बर 26 -- बलरामपुर। रबी सीजन की तैयारियों के बीच कृषि विभाग ने किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तायुक्त बीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जिले में गेहूं, चना, मटर, मसूर, तोरिया और सरसों समेत प्रमुख रबी फसलों के बीजों की बुकिंग शुरू हो गई है। गेहूं के बीज की बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि गुणवत्तायुक्त बीज से बेहतर उत्पादन होता है। बिना मानक वाले बीज के प्रयोग से उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। जिले के नौ राजकीय कृषि बीज भंडारों के साथ अधिकृत निजी विक्रेताओं से भी किसान बीज खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें- गेहूं के लिए प्रमाणित बीजों की बुकिंग 30 तक कृषि विभाग ने नकली और अमानक बीज की बिक्री रोकने के लिए दुकानों का निरीक्षण और छापेमारी शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.