लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री शाही ने कहा है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। यह निर्णय उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत कल्याणकारी कदम है। यह भी पढ़ें- रबी फसलों की एमएसपी बढ़ोतरी सराहनीय: डॉ. प्रेमसरकार का निर्णय कृषि मंत्री ने बताया कि विपणन सत्र 2027-28 के लिए अनिवार्य रबी फसलों के समर्थन मूल्य में की गई यह वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की उस घोषणा के पूर्णतः अनुरूप है, जिसमें उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर कम से कम 50 प...