सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- शिवहर। जिले में 56हजार 08 भूखंडों में लगी रबी की फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू है। जिले के पांच प्रखंडों की 53 पंचायतों के 203 गांवों के भूखंड का सर्वे कृषि विभाग द्वारा की जा रही है। रबी मौसम में निर्धारित लक्ष्य के तहत डिजिटल सर्वे का काम पूरा कराने की योजना है। जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू है। कुल 56 हजार 8 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके विरुद्ध अभी तक 4 हजार 544 प्लॉट से अधिक का सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 8.11 फीसदी है। अभी तक 16 09 प्लॉट सर्वे के लिए अप्रूव्ड हो चुका है। जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 35.42 फीसदी है। इस माह के अंदर 28 फरवरी तक 2144 प्लॉट का डिजिटल सर्वे का लक्ष्य निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.