लखीमपुरखीरी, नवम्बर 13 -- लखीमपुर। कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत नई वैज्ञानिक तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय रबी गोष्ठी व तिलहन मेला का आयोजन आईटीआई स्थित आडिटोरियम में किया गया। कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, रेशम, मत्स्य, बैंक, कृषक उत्पादक संगठन, महिला स्वयं सहायता समूह, डेरी आदि के स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। गोष्ठी की शुरुआत विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने दीप जलाकर की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके विसेन ने रबी में बोई जाने वाली तिलहनी, दलहनी व खाद्यान्न फसलों के बारे में बताया। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार अनिल कुमार ने उपलब्ध बीजों के बारे में बताया। डॉ. आरके सिंह अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मझरा ने इंटर क्रापिंग के बारे में बताया। उन्होंने गन्ने के साथ सरसों, मसूर, गेहूं व कद्दू वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.