लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- विकासखंड कार्यालय में रबी फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। एडीओ एजी ने उन्नत फसल किस्मों, संतुलित उर्वरक उपयोग और जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया। बुधवार को पलिया विकासखंड के ब्लॉक सभागार में रबी फसल गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोष्ठी में किसानों की समस्याओं, रबी फसलों की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों, केला गन्ना, पशुपालन, कार्बनिक खेती, फसल बीमा, पशु बीमा फार्मर रजिस्ट्री व एग्री स्टेट आदि के बारे में चर्चा की गई। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.