सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- सुलतानपुर। शासन ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बीज बुकिंग का पोर्टल खोल दिया है। जिससे किसान रबी की फसल लिए बीज मिनीकिट व अनुदानित बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल संचालित कर दिया गया है। गेहूं, जौ, चना आदि बीज की बुकिंग के लिए 30 सितम्बर तक पोर्टल खुला रहेगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का नाम बीज के लिए चयनित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...