औरैया, सितम्बर 6 -- औरैया, संवाददाता। रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए कृषि विभाग ने अनुदानित बीज और निशुल्क बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसान गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, संकर सरसों और तोरिया की उन्नत किस्मों के बीज के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित लक्ष्य से अधिक किसानों की बुकिंग होने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा। लक्ष्य से कम आवेदन होने पर बुकिंग स्वत: स्वीकृत हो जाएगी।उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान का कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान अपनी पात्रता के अनुसार निशुल्क मिनीकिट और अनुदानित सामान्य बीज की बुकिंग कर सकते हैं। निशुल्क बीज मिनीकिट वितरण के दौरान किसान को स्वयं पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर सत्यापन करना होगा। सामान्य बीज लेने पर किसान क...