हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। लालगंज। हि.टी. गेहूं लाभ का खेती मानी जाती है। इस खेती को करने में लागत और मेहनत दोनों कम लगती है। खासकर धान से तुलनात्मक देखे तो काफी कम लगती है। एक एकड़ गेहूं की खेती में लगभग 15 हजार से 20 हजार रुपए का फायदा हो जाता है। गेहूं की खेती शुरू से लाभ की खेती रही है। क्योंकि गेहूं की बुआई धान कटने या अर्ली गोभी कटने के बाद उसी खेत में हो जाती है। इसके कारण जुताई, जैविक खाद का खर्च कम हो जाता है। खाद में सिर्फ रासायनिक खाद, गेहूं बोआई के समय डीएपी और पटवन के बाद यूरिया देना पड़ता है। वर्ष 2025 से तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2026 में गेहूं उत्पादक किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस सीजन में वर्षा ठीक से नहीं होने के कारण किसानों को गेहूं में तीन पटवन करना पड़ा। इससे खर्च कुछ बढ़ गया। जब फसल तैयार हो गई त...