रबी की बुवाई से पहले किसानों को मिलेगा उन्नत बीज
कन्नौज, सितम्बर 9 -- कन्नौज। रबी सीजन में किसानों को बुवाई के समय बीज की कमी न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन स्तर से जनपद के लिए रबी की सात प्रमुख फसलों के बीज का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसमें गेहूं, जौ, सरसों, तोरिया, मसूर, चना और मटर के बीज शामिल हैं। लक्ष्य मिलने के बाद विभाग ने बीज भंडारण केंद्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को सामान्य बीज के साथ प्रदर्शन बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे अधिक लक्ष्य गेहूं के सामान्य बीज का रखा गया है। विभाग को 12004 क्विंटल गेहूं के सामान्य बीज के अलावा 18 क्विंटल प्रदर्शन बीज का लक्ष्य मिला है। जौ के लिए 68 क्विंटल सामान्य और 40 क्विंटल प्रदर्शन बीज निर्धारित किया गया है। इसी तरह सरसों के 24 क्विंटल सामान्य त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.