महोबा, नवम्बर 26 -- महोबा, संवाददाता। रबी की फसलों की बुबाई के लिए किसान रात दिन एक कर रहे है। बुबाई कर चुके किसान अब सिंचाई के लिए नहरों का इंतजार कर रहे है। मगर सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का काम कर रही है। अधिकांश नहरों की विभाग ने सिल्ट सफाई नहीं कराई जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पिछले दो माह से खाद के लिए परेशान किसानों ने रबी की बुबाई कर दी है। पहले बुबाई करने वाले किसानों के खेतों मेें फसल उग आई है। जिससे अब किसान सिंचाई के लिए नहरों के संचालन के इंतजार में है। जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए कुआं ,बोर की व्यवस्था है वह बोर से सिंचाई कर रहे है मगर अधिकांश किसान नहरों पर ही आश्रित है। मगर इन किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी होगी। कबरई के बीजानगर तालाब से कई गांवों की सिंचाई होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.