रबी की तैयारी में जुटें किसान, समय पर बुवाई से बढ़ेगी पैदावार
कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। खरीफ फसल की कटाई का दौर शुरू होते ही किसानों को अब रबी फसलों की तैयारी में जुटने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग ने किसानों से खेत की समय पर तैयारी, प्रमाणित बीज का चयन, बीजोपचार, मिट्टी जांच आधारित उर्वरक प्रबंधन और फसल की जरूरत के अनुसार सिंचाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। कृषि विभाग के अनुसार समय पर बोआई और वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन से उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के साथ खेती की लागत को भी नियंत्रित किया जा सकता है। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बिहार में रबी मौसम में गेहूं, रबी मक्का, चना, मसूर, मटर, सरसों-राई, अलसी और विभिन्न सब्जियों की खेती प्रमुखता से होती है। धान की कटाई के बाद उपलब्ध खेतों में समय पर रबी फसलों की बोआई किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.