संभल, दिसम्बर 24 -- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। सुशासन सप्ताह के मौके पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत कृषि मेला व जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 किसानों को सम्मानित भी किया गया। मंगलवार को इस्लामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस व पूर्व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों समेत अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने सुशासन सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासन गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी व्यक्तित्व व योगदान...