मुंगेर, दिसम्बर 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सात माह पूर्व मनियारचक गांव में हुए रबीश पासवान की हत्या मामले के नामजद अभियुक्त मनियारचक निवासी सुधाकर मंडल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सुधाकर मंडल हत्या मामले का नामजद अभियुक्त था, जो फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे मनियारचक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही चार नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 25 की रात करीब 10 बजे मनियारचक गांव में रबीश पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना कांड संख्या 128/25दर्ज कर पुलिस अब तक 4 नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पांचवां नामजद सुधाकर मंडल को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.