देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून। इस्लामिक कैलेंडर के माह ए रबीउल आखिर का चांद शनिवार को दिखाई नहीं दिया। शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी ने कहा कि चांद नजर आने की कोई प्रामाणिक सूचना भी नहीं मिली। चांद कमेटी सदस्य मुफ्ती ताहिर ने कहा कि रविवार 13 सितंबर को रबीउल अव्वल की 30 तारीख होगी। सोमवार, 14 सितंबर से रबीउल आख़िर का आगाज़ होगा और एक तारीख मानी जाएगी। शहर काजी ने कहा कि सभी को इस्लामी महीनों की बरकतों से भरपूर फ़ायदा उठाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...