नई दिल्ली, मार्च 12 -- Lucknow News: यूपी के लखनऊ में एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने एक डीसीएम में चेकिंग के दौरान रबर स्क्रैब के 31 भारी भरकम बोरों में 775 पैकेट देखकर हैरान रह गई। इस दौरान तस्करी खेल खुल गया। बोरों में भरे रबर स्क्रैब के बीच गांजे के पैकेट रखकर उड़ीसा से ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने पौने आठ कुंतल गांजा बरामद कर तस्कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाप्रभारी निगोहां अनुज कुमार तिवारी और एसटीएफ के उपनिरीक्षक हरीश सिंह चौहान की संयुक्त टीम बुधवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इस बीच नगराम मोड़ के एक डीसीएम देखकर टीम ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। दोनों टीमों ने डीसीएम का पीछा किया और ओवरटेक कर रोक लिया। चालक को धर दबोचा। टीम ने डीसीएम की तलाशी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.