हल्द्वानी, जून 22 -- हल्द्वानी। अपनी अद्भुत योग कला और गजब के लचीलेपन के लिए 'रबर डॉल' के नाम से मशहूर नन्ही योग प्रतिभा हर्षिका ने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। महज पांच साल की उम्र में कठिन योग आसनों को आसानी से करने वाली हर्षिका ने अपनी मेहनत और लगन से योग के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। हर्षिका अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर शहर का नाम रोशन कर रही है। हल्द्वानी के देवलचौड़ क्षेत्र की रहने वाली और जस गोविन पब्लिक स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी ने कम उम्र में ही योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की 'ब्रांड एंबेसडर किड्स' के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रही हैं और लगातार अपनी प्रतिभा से नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। हार्षि...