गया, अप्रैल 4 -- मोक्षदायिनी के गंदा पानी से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार की रात रबर डैम खोला गया। डैम से निचले स्तर के लिए पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने के दूसरे दिन शनिवार को डैम से दक्षिण फल्गु में कादो व पानी दिखने लगा। इसके बाद मछली पकड़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सीताकुंड घाट वाले इलाके के लखनपुरा व सलेमपुर के लोग मछली मारने के लिए जत्थे में आ गए। सुबह से फल्गु के पूर्वी घाट किनारे से मछली पकड़ने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। देखते-देखते दर्जनों लोग बदबू दे रही कादो और पानी में मछली मारने के लिए दर्जनों लोग उमड़ पड़े। बालू के लिए जाने वाली फल्गु में कादो-कादो और मछली। तीखी धूप के बीच भीड़ दिनभर लोग मछली पकड़ने में पूरी तरह मशगूल नजर आए। मछली मारने की भीड़ को देखने के लिए देवघाट पर लोग जुट गए। रबर डैम पुल, सीताकुंड, देवघाट, संगत घाट व गजाधर घाट ...