बरेली, अप्रैल 27 -- एलपीजी गैस संकट को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन देने पर जोर है। वहीं बकाया अधिक होने पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के दो उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे जाने पर दोनों ने पीएनजी की लाइन से रबड़ के पाइप को जोड़कर पीएनजी चोरी कर इस्तेमाल शुरू कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी गई है। इससे हादसा होने के साथ ही लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती थी। सीयूजीएल के अधिकारियों ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश वर्मा के साथ सीयूजीएल की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत सही मिली। बताया कि पीरबहोड़ा निवासी सफरूद्दीन और मुस्ताब खान के घर में पीएनजी कनेक्शन था। एक बार डेढ़ लाख व दूसरे पर 32 हजार का बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया था। छापेमारी में मीटर और रेगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.