गाजीपुर, मई 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रफ ड्राइविंग और नशे की हालत में वाहन चलाने के मामलों में 14 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दो बार लाइसेंस निलंबित होने पर तीसरी बार डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अप्रैल महीने के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। जिलेभर में 37 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 24 हिट एंड रन के मामले सामने आए हैं, जिनमें कई घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाई। हालांकि, दो मामलों में घायलों की जान बचाने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है, ताकि लोगों को आगे आकर मदद करने के लिए प्रेरित किया जा सके.
सड़क दुर्घटनाओं में लिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.