सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी है। खरीद शुरू होने के एक माह बाद भी अब तक मात्र 433 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। स्थिति यह है कि अब तक केवल 118 किसानों से ही गेहूं की खरीदारी हो पाई है। जबकि प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। जिले में 189 पैक्स व 10 व्यापार मंडलों को क्रय केंद्र के रूप में अधिकृत किया गया है। बावजूद इसके किसान पैक्स के माध्यम से गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पैक्सों द्वारा लगातार आग्रह किए जाने के बावजूद किसान पंजीकरण कराने से भी बच रहे हैं। किसानों का कहना है कि खुले बाजार में उन्हें अधिक कीमत मिल रही है। वर्तमान में किसान लगभग 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बेच रहे हैं। ऐसे में वे सरकारी खरीद केंद्रों के बजाय सीधे बाजार में बिक्री को प्राथमिकता दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.