रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान, झाड़ियों में मिला शव
लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का हाई स्कूल के समीप बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक कह पहचान साशांग लातेहार निवासी राजकुमार उरांव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सीरम गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। लौटने के क्रम में मक्का हाई स्कूल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर झाड़ियों में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक संख्या जेएस19डी0795 घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त अवस्था में झाड़ियों में पड़ी मिली। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जोबांग पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.