रफ्तार तेज पर, जिले के विद्यालयों में अब भी एक लाख कम पौधरोपण
बगहा, अक्टूबर 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । 'एक पेड़ मां के नाम-3.0' अभियान के तहत जिले में पौधारोपण की गति तेज हुई है। उसे दिन पहले तक जहां जिले के सैकड़ो सरकारी और निजी विद्यालयों ने एक भी पेड़ नहीं लगाए थे वहीं अब जिले में पेड़ लगाने की रफ्तार तेज हुई है लेकिन इसके बावजूद अभी भी लक्ष्य से एक लाख कम ही पेड़ लग पाए हैं।
अभियान की प्रगति बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी 30 सितंबर तक की जिलावार प्रगति रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले में निर्धारित लक्ष्य का 68 प्रतिशत पौधारोपण पूरा कर लिया गया है। जिले में कुल 2,49,711 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध 30 सितंबर तक 1,69,408 पौधे लगाए जा चुके हैं।
राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश अभियान की समीक्षा के बाद राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने शत-प्रतिशत लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.