पीटीआई, मार्च 28 -- दिल्ली पुलिस ने अपनी ट्रैफिक यूनिट में 76 नई क्रेन और 125 ओवर-स्पीडिंग वायलेशन डिटेक्शन (ओएसवीडी) कैमरा को शामिल किया है। इससे राजधानी में यातायात नियमों के सख्ती से पालन और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पुलिस हेडक्वाटर में क्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये क्रेन शहर में अवैध रूप से पार्क किए गए और फंसे हुए वाहनों को तेजी से हटाएंगी जो कि भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम का कारण होते हैं। इसके साथ ही 125 ओवर-स्पीडिंग वायलेशन डिटेक्शन (ओएसवीडी) कैमरों से तय स्पीड से ज्यादा तेज चलने वाले वाहनों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे 140 से अधिक सड़क खंडों पर ओएसवीडी कैमरों की कुल संख्या 250 हो गई है। यह भी पढ़ें- डेटिंग ऐप हनी ट्रैप; मिलने बुलाकर अपहरण के बाद 7 लाख लूटे, दिल्ली में वारदातत्वरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.