मुंगेर, मार्च 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और ट्रैक को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पीडब्ल्यूआई के कर्मचारियों ने व्यापक मरम्मत कार्य किया। रेल कर्मियों ने पटरियों के नट-बोल्ट कसने, ग्रीसिंग करने, क्लिप बदलने और ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए गहन निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि पूरा कार्य बिना किसी ब्लॉक के किया गया और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही कर्मचारी ट्रैक से हट जाते और ट्रेन गुजरते ही दोबारा कार्य में जुट जाते। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक के पास लाल झंडा लगाकर काम किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे। इस बावत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.