बाराबंकी, अप्रैल 15 -- बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। रामसनेहीघाट व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं। मोहम्मदपुर खाला निवासी अधेड़ की साइकिल में बाइक ने मारी टक्कर जबकि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के लखनऊ - अयोध्या राजमार्ग पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास बाइक सवार युवक को वाहन चालक ने टक्कर मार दी। भिटरिया के पास हुआ हादसा: रामसनेहीघाट: लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार करीब 11 बजे मोहम्मदपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय वैभव शुक्ला उर्फ गोलू, निवासी मिश्रिपुरवा (गाजीपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वैभव अपनी बाइक से क...