रफ्तार का कहर...ट्रेलर में घुसी पिकअप, चालक की मौत
औरैया, सितम्बर 21 -- औरैया-इटावा मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक कानपुर देहात का रहने वाला था और पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सदर कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर करमपुर गांव के पास सोमवार तड़के करीब तीन बजे हादसा हुआ। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी 28 वर्षीय प्रमोद अवस्थी पिकअप लेकर औरैया-इटावा मार्ग से गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- औरैया में ट्रेलर में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की मौत फतेहपुर करमपुर के पास उसकी पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। जोरदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.