गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तेज रफ्तार और लापरवाही मेंवाहन चलाना मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर गुरुग्राम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में कहीं ओवरलोडिंग काल बनी, तो कहीं गलत दिशा से आती गाड़ियों ने कहर बरपाया। पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेल्पर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत इफ्को चौक के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंबुज शर्मा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.