लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार फॉर्च्युनर ने नगराम मोड़ के पास बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के चलते दो वर्षीय बच्चे के मौके पर मौत हो गई, जबकि माता-पिता और दो मासूम बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश पुत्र भवानीदीन अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों,जान्हवी (7 ), मानवी (6 ) और शमशेर (2 ) के साथ रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित ससुराल से बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात दस बजे घर लौट रहे थे। रात के समय जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.