सराईकेला, अप्रैल 28 -- राजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के समीप माँ ढाबा के समीप मंगलवार लगभग 11 बजे दो तेज रफ्तार बाइक (राइडर) पर सवार चार युवकों ने एक स्कूटी सवार चाईबासा निवासी महिला घायल लक्खी सवैया (20) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक थाना क्षेत्र बड़ा खीरी के अमित महतो (20), नंदू रजक (21), गुरुचरण सरदार (25), राहुल सिंह (28) दो बाइक पर सवार होकर तेज गति से राजनगर की और से जा रहे थे और चलती गाड़ी से ही सेल्फी ले रहे थे , जिसके कारण सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसे काफी चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राजनगर थाना को सुच...