औरंगाबाद, फरवरी 19 -- आरपीएफ की कार्रवाई, जब्त शराब जीआरपी सोननगर को सौंपी गई रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस अवस्था में मिले बैग से 15.270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर के निर्देशन में की गई। रेल सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान स्टेशन परिसर में यात्री सामान की चोरी, एसीपी रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज के नीचे नॉर्थ साइड में एक नीले रंग का पिंक डॉट कपड़े का बैग और एक लाल रंग का फास्ट फैशन अंकित पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में रखा मिला। संदेह होने पर नीले रंग के पिंक डॉट वाले बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 15.270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य करीब 11 हजार 500 रुपये बताया गया है। सअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.