गया, अप्रैल 30 -- गया-डीडीयू रेल सेक्शन के गया-डेहरी रेलखंड के बीच स्थित रफीगंज रेलवे स्टेशन पर तेज आंधी के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान रेल परिचालन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम स्टेशन परिसर में लगा सोलर प्लेट का पूरा ढांचा तेज हवा के झोंकों को सहन नहीं कर सका और टूटकर अप लूप लाइन पर जा गिरा। इस घटना के कारण अप लूप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। शाम करीब 6:40 से 7:25 बजे तक। यानी लगभग पौन घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। इस दौरान सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे...