रफीगंज विधायक को आरा का प्रभारी बनाया
औरंगाबाद, मई 4 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। विधान परिषद उपचुनाव को लेकर रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भोजपुर जिला के आरा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आरा में संगठन को और मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव को पूरी रणनीति और समर्पण के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को मजबूती से पहुंचाना भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.