औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- रफीगंज पुलिस ने सिहुली गांव में छापेमारी कर लक्ष्मण चौधरी के घर से सात लीटर देशी महुआ शराब बरामद की और लगभग 75 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया। बरामद देशी शराब को थाना लाया गया और एसआई पप्पू पासवान के बयान पर लक्ष्मण चौधरी को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिहुली गांव में अवैध रूप से शराब बनाने, भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि देशी शराब बनाने के लिए घर के आसपास प्रोसेसिंग में रखा गया जावा महुआ नष्ट किया गया है। अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के आरोप में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...