औरंगाबाद, मई 4 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के स्मार्ट प्वाइंट के पास से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अदलपुर गांव निवासी ऋषि कुमार की पत्नी किरण कुमारी ने रफीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उनका स्प्लेंडर प्लस वाहन गांव के ही सुशील कुमार द्वारा रफीगंज बाजार स्थित स्मार्ट प्वाइंट के पास खरीदारी के लिए ले जाया गया था, जहां से लौटने पर वाहन नहीं मिला। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...