औरंगाबाद, फरवरी 14 -- फोटो-14 फरवरी एयूआर 16 कैप्शन: रफीगंज में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते युवा व एनसीसी कैडेट रफीगंज, संवाद सूत्र रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के जवानों का काफिला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। उसी दौरान आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार जवानों की बस से टकरा दी। इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.