औरंगाबाद, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत रफीगंज द्वारा पांच जून से 12 जून तक सेंसिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव के लिए पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। अभियान के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियां और स्वच्छता संबंधी आयोजन किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रफीगंज में पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू, 12 तक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- World Environment Day 2026 Theme, Speech : क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण ...