रफीगंज में दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
औरंगाबाद, जून 20 -- रफीगंज थाना पुलिस ने शारदा बिगहा गांव में छापेमारी कर न्यायालय के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लाल बहादुर यादव एवं कामदेव यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था। न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.