औरंगाबाद, जनवरी 15 -- रफीगंज थाना परिसर में गुरुवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें एसपी अम्बरीष राहुल शामिल हुए। दरबार में लगभग 150 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें अधिकांश जमीन से संबंधित थे। पोगर गांव की प्रिया सिंह और लक्ष्मी देवी, चरकावां निचलीडीह की तीर्थ यादव, ढोसिला के रंजीत रजक ने जमीन से संबंधित शिकायत की। पाठक बिगहा के सत्येंद्र सिंह ने अपने चाचा के विरुद्ध बिजली के तार काटने की शिकायत दर्ज कराई। झिकटिया गांव की स्वर्गीय भगवान साव की पत्नी राजमणि देवी ने बेटे द्वारा मारपीट की शिकायत की, जिस पर एसपी ने महिला पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। शहर के इमादपुर मोहल्ला निवासी अंसार ने धरहरा गांव में कब्रिस्तान अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। हम पार्टी के नेता रंजय सिंह ने भदवा बाजार में पुलिस पिकेट स्थापित करने की आवश्यकता बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.