रफीगंज में अगले सुबह पीट पीट कर युवक की हत्या
औरंगाबाद, मई 22 -- औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर नहर के पास अदलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय रितेश कुमार की अहले सुबह लाठी डंडे से पिटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। घटना शुक्रवार सुबह पाँच बजे की। जैसे ही ग्रामीणों को हत्या की सूचना मिली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रितेश सुबह घर से बाहर निकला था। इस दौरान ग्रामीणों में नहर के पास उसका शव देखा। जैसे ही परिजनों को घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.