औरंगाबाद, मार्च 16 -- रफीगंज से बघोई स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद रेलवे कर्मियों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। रफीगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से अब दो स्टेशनों के बीच एक साथ तीन से चार ट्रेनें एक के पीछे एक, सुरक्षित रूप से चल सकेंगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू होगी और रेल परिचालन में भी सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन महीनों के भीतर रफीगंज से गया तक भी ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लागू होने की संभावना है। इससे इस पूरे रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और तेज तथा सुरक्षित हो जाएगी। इस मौके पर रेलवे की डेप्युटी सीएसटी स्वाति सिंह, टीआई प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुनील शर्मा, स्टेश...