बरेली, मई 12 -- आंवला। गांव रफियाबाद में प्रधानमंत्री प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को नवीन तकनीकी खेती पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में किसानों को रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करने, कार्बनिक उर्वरक का उपयोग अधिक करने जैसे गोबर की खाद, पोल्ट्री की खाद, ढ़ैंचा की खाद, हरी खाद को खेत में मिलना, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी को उपयोग करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर प्रतिनिधि संतोष पटेल, सुमित अग्रवाल, अमित, उमेश कुमार गेरा और संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री प्रणाम किसान के बारे में जानकारी दी।फोटो 09- आंवला के रफियाबाद में प्रधानमंत्री प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...