रफातगंज, सरायकलां में पेयजल संकट
अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला रफातगंज, सराय कलां में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि काफी समय से शुद्ध पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता नवीन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कई घरों में गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी नगर निकाय एवं वार्ड-27 के चुनाव में जनता अपने मत के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.