कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर. प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विधानसभा सदन परिसर में नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र सौंप कहा कि गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से होकर पांडु नदी और फिर गंगा में गिरने वाले रफाका नाला को ढक दिया जाए। इससे इलाके की जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण को राहत होगी क्योंकि खुले नाले में गिरने वाला कचरा पांडु नदी होकर सीधे गंगा में गिरता है। इस समस्या को लेकर सदन में याचिका भी दाखिल की गई है जो विचारार्थ स्वीकार भी हो गई है। मैथानी ने एके शर्मा को बताया कि आवास विकास से यह खुला नाला गंदगी एवं जहरीले गैस उत्सर्जन करता हुआ मसवानपुर, रावतपुर, अरमापुर, विजयनगर, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक,बर्रा, तात्याटोपे नगर होते हुए पांडु नदी में जाता है। इससे पांडु नदी, जो सीधे आगे चलकर गंगा में समाती है,वह भी जहरीली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.