आदित्यपुर, दिसम्बर 11 -- गम्हरिया।टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रापचा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में 907 मालवाहक वाहन एक बालू लदा हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में मालवाहक वाहन का आगे का भाग दब गया। इससे ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। दोनों वाहन गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 907 वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 1 घंटे से एक घंटे तक चालक केबिन में फंसा रहा। राहगीरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस से टीएमएच भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.