रामगढ़, अगस्त 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की ओर से भुरकुंडा में रन फॉर वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम सुबह सात बजे हुरूमगढ़ा स्थित कूप मैदान से शुरू होकर मतकम्मा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन भी किया गया। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहरकार्यक्रम की उपस्थिति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे, विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के पद...