लातेहार, अप्रैल 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा मंदिर परिसर से रन फॉर लातेहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस आयोजन की रूपरेखा तय की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि रन फॉर लातेहार में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे। दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ जिले के समग्र विकास में सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.